300 वकीलों के चैंबर पर चला बुलडोजर, विरोध में रोड जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
रविवार को कचहरी रोड कलेक्ट परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों पर बुलडोजर चला दिया गया. चेंबर टूटने की सूचना पर सैकड़ों वकील सोमवार को पहले डीएम कार्यालय का घेराव किया. अधिकारियों का संतुष्ट जवाब न मिलने पर सिविल लाइन पर रोड जाम कर दिया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया. अधिवक्ताओं ने कहा, न्यायालय प्रसार में कोई कामकाज नहीं किया जाएगा. जब तक पुनः चैंबर नहीं बन जाएंगे, तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे.
You must be logged in to post a comment.
Login or Register as Advocate / Register as Client